Tourist Places in India: भारत में घूमना चाहते हैं तो ये रहीं बेस्ट जगहें
Tourist Places in India: भारत के बारे में कहा जाता है कि ये देश विविधताओं से भरा हुआ है। विविधिताओ की एकता ही भारत की पहचान है। भारत में कई तरह की भाषाएं बोली जाती है। जिसमें हिंदी ज्यादातर सभी लोगों को आती है। दोस्तों यही भारत की खूबसूरती है। और हमारी खुबसूरती क्या है। छुट्टियां आईं नहीं कि हमारा घूमने का मन करने लगता है। हम जाना तो चाहते है लेकिन जाएं कहां। क्योंकि भारत में घूमने जाने की जगहों के बारे ने हमें पता नहीं होता है। और यही वजह है कि हम गिनी चुनी ही जगहों पर जा पाते है। लेकिन अब आप घूमने का पूरा प्लान बना सकते है क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए है भारत में प्रसिद्ध घूमने जाने की लिस्ट । जहां आप जाकर लुप्त उठा सकते है। तो चलिए आपको बताते है। वो कौन सी ऐसी जगहें है जहां आप गर्मियों की छुट्टियां बिताना चाहते हैं।
Top 8 Tourist Places in India
तवांग मोनेस्ट्री | Twang Monastery
तवांग अरुणाचल प्रदेश का एक शहर है। जो अपने 400 साल पुराने मठ के लिए प्रसिद्ध है। यह बहुत बड़े बौद्धिक मठों में से एक है। देखने में इतना खूबसूरत की एक जाएं तो वापस आने का मन ना करे। चारों तरफ हरियाली एक सुकून सा अहसास देती है। यहां का एक अनोखा कल्चर इसे और भी खूबसूरत बनाता है। ईमानदारी से भरे लोग यहां आपके कदम कदम पर सहायता के लिए खड़े रहेंगे।वैसे तो हर जगह जाने का एक अलग महीना होता है। लेकिन जब जगह इतनी ज्यादा सुंदर हो तो आप भला कैसे चूक सकते है। आप परिवार के गर्मियों की छुट्टियां यहां बिता सकते है।
मैसूर / Mysore
Tourist Places in India: चारों ओर पहाड़ों से घिरा हुआ प्रकृति की गोद में बसा मैसूर भारत का अत्यधिक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह उत्तराखंड का एक छोटा सा शहर है जिसे पर्वतों की रानी भी कहा जाता है। यहां का मौसम गर्मियों के लिए बेहद ही खूबसूरत माना जाता है। यह स्थान भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। अपनी खूबसूरती की वजह से हर साल लाखों पर्यटकों को यहां आने के लिए मैसूर मजबूर करता है। यहां गन हिल, मैसूर लेक, धनोल्टी लाल डिब्बा,मैसूर एडवेंचर पार्क,हम्पी वैली और माल रोड मैसूर का प्रमुख पर्यटन स्थल है।
चैल/ chail
हिमाचल प्रदेश किसे जाना नहीं पसंद । पहाड़ों की ठंडी और साफ हवा के लिए यहां पर्यटक दूर दूर से आते है। चैल एक बेहद ही खूबसूरत स्थल है। यह हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है। यह एक हिल स्टेशन है। इसकी खासियत ये है कि पहाड़ों की खूबसूरती, ताजी हवा, प्रकृति का स्पर्श, और दिन में मीठी धूप, ये सभी चीजें आप चैल में महसूस कर सकते है । सर्दियों में पहाड़ों पर जाने का अलग ही मजा होता है। अगर आप यहां आना चाहते है तो सर्दी और गर्मी दोनो सीजन में आ सकते है।
स्पिटी वैली / spiti vaili
यह जग भी हिमाचल प्रदेश में ही स्थित है। यह हिमाचल के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है स्पिटी का अर्थ होता है। मिडिल लैंड, और इसे स्पिटी इसलिए कहा जाता है कि यह भारत और तिब्बत के बीच की जमीन पर स्थित है। ताबो मोनेस्ट्री यहां का मुख्य आकर्षण केंद्र है। इसलिए यहां जाना बिल्कुल भी ना भूलें। यहां जाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां आपको स्नोफॉल भी देखने को मिल सकता है। यहां रात के समय तापमान शून्य से भी कम हो जाता है। जिसकी वजह से बर्फ गिरती है। फिर आप मजे से स्नोफॉल का आनंद ले सकते है।
कश्मीर /Kashmir
हिमालय की गोद में बसा कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह हर वर्ष अपनी खूबसूरती की वजह से लाखों पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करता है। तभी तो कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। इसकी खासियत यह है कि चारो तरफ बर्फ की चादर और लंबे लंबे देवदार के पेड़ को देखकर मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। क्या आपको पता है कि एशिया की सबसे बड़ी साफ पानी की वुलर झील कश्मीर में ही स्थित है। तभी तो जो यहां आता है यहीं का बनकर रह जाता है यहां घूमने के लिए पहलगाम, श्री नगर, गुलमर्ग, वैष्णो देवी मंदिर, और पाटनी टॉप कश्मीर का प्रमुख पर्यटन स्थल है। आपको गर्मियों की छुट्टियों में एक बार कश्मीर जरूर जाना चाहिए।
शिमला / Shimla
भारत में एक खूबसूरत राज्य हिमाचल प्रदेश है। जिसकी खूबसूरत राजधानी शिमला है। यह शिमला सबसे सुंदर पर्यटक स्थल में आता है। यह एक हिल स्टेशन है। शिमला अपनी प्रकृति सुंदरता की वजह से हर साल लाखों देशी और विदेशी पर्यटकों का के केंद्र बना रहता है। टॉय ट्रेन के लिए शिमला पूरे भारत में मशहूर है। छुट्टियां बिताने से लेकर हनीमून के लिए यह जगह बेहद ही खूबसूरत है। यहां आपको कुफरी, जाखू मंदिर, ग्रीन वेली, टॉय ट्रेन, तारा देवी मंदिर,आदि जगह घूम सकते है।
ऋषिकेश / Rishikesh
हिमालय की तलहटी पर स्थित ऋषिकेश भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। यहां राफ्टिंग, खूबसूरत समुद्र तट, माउंटेन बाइकिंग, और ट्रैकिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटी के लिया यह जगह काफी अच्छी मानी जाती है। यहां कई प्राचीन मंदिर और योग आश्रम है। आपको यहां आने पर एक अलग सा सुकून मिलेगा। यहां की सुंदरता काफी निराली है।
कुल्लू मनाली/ kullu Manali
कुल्लू मनाली भारत के हिमाचल प्रदेश में सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यहां आसमान छूते पहाड़ और हरा भरा वातावरण प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यह एक ऐसी हिल स्टेशन है। जहां भारत के लोग सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं। गर्मियों के मौसम में प्रचंड गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग यहां पर आते है। यहां की प्रकृति की सुंदरता देखते ही बनती है। आप यहां रोहतांग पास, सोलांग वैली, मनु मंदिर,
वन विहार, नेशनल पार्क, हिडिंबा देवी मंदिर , आदि जगह आकार घूम सकते है। अगर आप यहां आ रहे हों तो कम से कम 5 दिन के टूर पर आइए। तभी आप पूरा आनंद उठा सकेंगे।