भारत की टॉप 5 यूनिवर्सिटी कौन सी है (Top 5 Universities in India in Hindi)
India Top 5 Universities 2023 : आज के समय में शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है। वो कहते है ना काला अक्षर भैंस बराबर। अनपढ़ आदमी जानवर के समान होता है। इसलिए यह जरूरी होता है कि जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा जरूर लेनी चाहिए। दोस्तों नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा शिक्षण संस्थान एवं यूनिवार्सिटिस में दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओ के आधार पर रैंकिंग दी जाती है। इसका सबसे अधिक लाभ उन विद्यार्थियों को होगा जो 12 वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते है| आज बताएंगे कि वो कौन सी 5 टॉप यूनिवर्सिटी है जहां आप दाखिला ले सकते है। हम आपको टॉप यूनिवर्सिटी बताएं उससे पहले NIRF क्या होता है ये जान लेते हैं।
क्या होता है NIRF
एनआईआरएफ यानी नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क यह एक ऐसी संस्था है। जो प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न यूनिवर्सिटी को रैंकिंग प्रदान करती है। यह संस्था किसी यूनिवर्सिटी को इस आधार पर रैंकिंग देती है कि उसकी शिक्षा और सुविधाएं यहां तक कि उसकी गुणवत्ता कैसी है। आपको यह बता दें कि यह संस्था मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है। इसकी शुरुआत साल 2015 में की गई थी। यह संस्था यूनिवर्सिटी के साथ साथ इंजीनियरिंग , लॉ और मेडिकल कालेज की भी रैंकिग करती है।
Top 5 Universities in India in Hindi
1- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) बेंगलुरु
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर के कर्नाटक में स्थित है। इंडिया की इस इंस्टीट्यूट को नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क ने पहला स्थान दिया है। यह उन्नत वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान और शिक्षा के लिए भारत के प्रमुख स्थानों में से एक है। इस संस्थान को जमशेद जी टाटा ने शुरू किया था। इसलिए इसे टाटा इंस्टीट्यूट भी कहा जाता है। आईआईएससी की आधारशिला मैसूर के महाराजा ने साल 1909 में रखी थी।
क्या है इसकी खासियत –
- इस संस्थान में 42 से अधिक संस्था के शैक्षणिक विभाग और केंद्र है। जिन्हे 6 प्रभागों के अंतर्गत रखा गया है।
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस इंजीनियरिंग साइंस, डिजाइन,और मैनेजमेंट में हायर एजुकेशन और रिसर्च के लिए जाना जाता है।
- यह एक पब्लिक डीम्ड और रिसर्च यूनिवर्सिटी है। इस इंस्टीट्यूट से मिलने वाली उच्च शिक्षा डिग्री और पीएचडी डिग्री कार्यक्रम में अपनी अलग ही मान्यता है।
- फैकल्टी के क्षेत्र में इस इंस्टीट्यूट को 100 प्रतिशत अंक मिले है।
- यहां छात्रों के लिए कैंटीन, फुटबॉल, क्रिकेट स्टेडियम , जिमखाना और लाइब्रेरी है। साथ ही यहां पुरुष और महिला दोनो हॉस्टल है।
जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी
यह भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित एक केंद्रीय यूनिवर्सिटी है। जिसे इस बार NIRF ने दूसरा स्थान दिया है। जेएनयू को को देश का उत्कृष्ट विश्वविद्यालय माना जाता है। इस यूनिवर्सिटी का नाम देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम से रखा गया है।इसकी स्थापना 1966 में हुई थी।
क्या है इसकी खासियत
- जवाहर लाल यूनिवर्सिटी बेहतरीन फैकल्टी और एप्लाइड साइंस , सोशल साइंस, और इंटरनेशनल अध्यन से संबंधित उच्च शिक्षा और रिसर्च के लिए जाना जाता है।
- यही वो यूनिवर्सिटी है जिसने बायोटकनोलोजी के क्षेत्र में बार पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स और रिसर्च की शुरुआत की थी।
- यहां की पब्लिकेशन बाकी अन्य यूनिवर्सिटी से अधिक अव्वल है। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी हैं
2. जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय
यह यूनिवर्सिटी नई दिल्ली में स्थित है। यह भारत ही नही बल्कि दुनिया की नामचीन यूनिवर्सिटी में से एक है।इसकी स्थापना साल 1920 में मूलरूप से अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से हुई थी। जिसे बाद में 1935 में नई दिल्ली ओखला स्थापित कर दिया गया। पहले इसे एक संस्था के रूप में शुरू किया गया था लेकिन 1988 में इसे विश्विद्यालय के रूप में तब्दील कर दिया गया। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने 1962 में यूजीसी ने डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्रदान किया गया था। NIRF ने इसे तीसरा स्थान दिया है।
क्या है इसकी खासियत
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय सूचना प्रौद्योगिकी यानी आईटी के क्षेत्र में अन्य यूनिवर्सिटी से अलग मानी जाती है।
- यहां देश के कोने कोने से छात्र पढ़ने के लिए आते है।
- इस यूनिवर्सिटी में आईटी और पत्रकारिता की भी शिक्षा दी जाती है।
जादवपुर यूनिवर्सिटी
इस यूनिवर्सिटी को NIRF ने चौथा स्थान दिया है। यह यूनिवर्सिटी वेस्ट बंगाल कोलकाता में स्थित है। जादवपुर यूनिवर्सिटी ने पिछले साल के मुकाबले 4 स्थान बेहतर रैंक हासिल हुई।पिछली बार इसे आठवीं रैंक मिली थी।इसकी स्थापना 1955 में हुई थी।
क्या है इसकी खासियत
- जादवपुर यूनिवर्सिटी को मुख्य तौर तकनीकी , विज्ञान और कला से संबंधित क्षेत्रों से जुड़ी शिक्षा प्रदान की जाती है
- शुरू में यह यूनिवर्सिटी सिर्फ तकनीकी संस्थान के रूप में विख्यात थी लेकिन बाद में इसे विश्विद्यालय में परिवर्तित कर दिया गया।
- देश भर के छात्र इस यूनिवर्सिटी में मुख्य तौर पर ह्यूमोनिटज , इंजीनियरिंग और टेक्नोलोजी से जुड़े पाठ्यक्रम के लिए दाखिला ले सकते हैं।
अमृता विश्व विद्यापीठम
देश की टॉप 5 यूनिवर्सिटी में अमृता विश्व विद्यापीठाम को NIRF ने पांचवां स्थान दिया है। इस यूनिवर्सिटी का कुल स्कोर 63.40 है। यह एक प्राइवेट डीम्ड विश्वविद्यालय है। इस यूनिवार्सिटी की स्थापना माता अमृतानंदमयी देवी द्वारा अमृता स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग क्योम्बटूर के तौर पर दिया गया था। यह डीम्ड यूनिवर्सिटी के तौर पर सबसे कम उम्र में मान्यता प्राप्त करने वाली यूनिवर्सिटी है।
क्या है इसकी खासियत
- अमृता विश्व विद्यापीठान यूनिवर्सिटी एक अच्छी रिसर्च इंस्टीट्यूट में से एक है। इसका हेडक्वार्टर तमिलनाडु के कोयंबटूर में है।
- इस यूनिवर्सिटी में कुल 7 कैम्पस है। जो देश के तीन राज्य तमिलनाडु, केरला, और कर्नाटक में विस्तारित है।
- इस यूनिवर्सिटी की खास बात यह है कि इसमें स्कूल ऑफ आर्ट एंड साइंस, स्कूल ऑफ आयुर्वेद, स्कूल ऑफ बिजनेस एंड बायो टेक्नोलोजी है।