Top 5 Gangster in India | टॉप 5 गैंगस्टर इन इंडिया
Top 5 Gangster in India : आपको फिल्म शोले याद है। जिसमें गब्बर जैसा खूंखार बदमाश था। फिल्म में गब्बर को पकड़ने की जिम्मेदारी जय और वीरू को दी गई थी। लेकिन बाद गब्बर के मौत होने की बजाय उसे पुलिस को सौंप दिया गया था। ये कहानी हम आपको क्यों बता रहे है। दरअसल जब यह फिल्म रमेश सिप्पी बना रहे थे तो उनकी स्क्रिप्ट में ये था कि अंत में गब्बर को जय और वीरू पकड़कर लायेंगे और ठाकुर उसे मारेगा। लेकिन जब इस फिल्म की स्टोरी की बात तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पता चली तो उन्होंने संदेश भिजवाया कि गब्बर जैसे बदमाश को पुलिस ही पकड़ेगी। जिससे बदमाशो में पुलिस का खौफ बना रहे। लेकिन आजाद भारत में देश के अंदर इतने बाहुबली , खूंखार बदमाश और डॉन माफिया हुए है। जिन्हे पुलिस का एक भी खौफ नहीं था। और उन्होंने जब चाहा तब पुलिस को नचाया। यह अलग बात है कि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर सजा दिलाई। और आज भी पुलिस का डर गुंडे माफियों में बना रहता है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में टॉप 5 माफियाओं के बारे में बताएंगे। जिन्होंने आतंक फैलाकर अपना दबदबा बनाए रखा।
Lawrence Bishnoi
पिछले साल यानी साल 2022 में हुई थी। तब लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। बताते है कि लॉरेंस बिश्नोई पंजाब के अबोहर में पैदा हुआ लॉरेंस एक पूर्व पुलिस कांस्टेबल का बेटा है। लॉरेंस पर 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। वो कई बार पुलिस को चकमा देकर भाग भी चुका है। यह पहले राजस्थान के भरतपुर और जोधपुर जेल में था। लेकिन अब दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। लॉरेंस पिछले साथ साल से जेल के अंदर है। और अपना गैंग वहीं से चला रहा है। इसकी गैंग में 500 से ज्यादा अपराधी शामिल है।लॉरेंस बिश्नोई मारने की सुपारी लेता है। ये वही लॉरेंस बिश्नोई है जिसने कई बार बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है।
sukha kshlon gang
एक समय था जब सुक्खा कहलवां गैंग का खौफ पंजाब , हरियाणा और राजस्थान में था। इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल में इसका अलग दबदबा था। साल 2000 से 215 तक इस गैंग ने 60 से अधिक खूनी वारदातों को अंजाम दिया। इसमें हत्या , डकैती, सुपारी, समेत कई गैंगवार किए। इसका निशाना अचूक था। इसी वजह से इसकी पहचान एक शार्प शूटर की तरह थी। महज 17 साल की उम्र में सुक्खा पर मर्डर का मुकदमा दर्ज हो गया था। 20 जनवरी 2015 को विक्की गोंडर गैंग के सदस्यों ने सुक्खा को पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी हत्या के बाद उसके हत्यारे पुलिस के सामने ही नाचने लगे थे। जब वह मारा गया तो उसकी उम्र 28 साल थी। बॉलीवुड की एक फिल्म शूटर सुक्खा कहंलवा पर आधारित है। पंजाब पुलिस की ओर से माना जाता है कि सुक्खा गैंग आज भी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर इनका पेज भी है।
Badan Singh baddo
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो पर यूपी पुलिस ने 2 लाख और दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम रखा है। बदन सिंह बद्दो के पिता चरण सिंह
1970 के दशक के जालंधर छोड़ यूपी के मेरठ aa gye थे । बदन सिंह बद्दो के पिता ने जीवनयापन के लिए ट्रक ड्राइवर का काम शुरू किया। फिर धीरे धीरे खुद ट्रांसपोर्टर बन गए वहीं सात भाइयों में से सबसे छोटे बदन सिंह बद्दो ने भी यही काम शुरू किया। इसी बीच उसके संबंध इलाके के एक बदमाश से हो गए। कहा जाता है कि बदन सिंह बद्दो ने 1988 में अपराध की दुनिया में कदम रखा। कुख्यात बदन सिंह बद्दो ने 1996 में एक वालों की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। तब इस मामले पर कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई। इस पर यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में डकैती, अपहरण और लूट के मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने इसे 29 मार्च 2019 को गिरफ्तार कर गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। वापसी के दौरान मेरठ के एक कर्मचारी ने रुपए का लालच दिया। फिर होटल गए और पुलिसकर्मी को शराब पिलाई। तब उसने पुलिस को चकमा दिया और फरार हो गया आज भी पुलिस उसे तलाश कर रही है।
Shri Prakash Shukla
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा में एक परिवार के चार लोगों की हत्या पर पुलिस ने वांछित आरोपी पर 2 लाख का इनाम रखा। कहते है कि श्री प्रकाश शुक्ला से हर कोई खौफ खाता था। इसी श्री प्रकाश शुक्ला ने यूपी के तत्कालीन सीएम कल्याण सिंह को मारने की सुपारी ली थी। तब पहली बार एसटीएफ या स्पेशल टास्क फोर्स का गठन हुआ था। और पहली बार ही कॉल टैपिंग की भी सुविधा जारी की गई थी। जिससे प्रकाश शुक्ला को पकड़ा जा सके। इसमें बिहार के एक मंत्री को मौत के घाट उतार दिया था। उस जमाने में किसी के पास ek 47 नही थी। सिर्फ इसी के पास थी। जिस गोरखपुर के मंत्री ने इसे शरण दी , पुलिस से बचाया उसे भी प्रकाश शुक्ला ने गोलियों से भूंज डाला था। प्रकाश शुक्ला को पकड़ने के लिए यूपी सरकार ने एक करोड़ रुपए खर्च किए थे। प्रकाश शुक्ला की मौत उसकी प्रेमिका बनी जो दिल्ली में रहती थी। उसकी प्रेमिका ने उसे गाजियाबाद बुलाया। जहां पुलिस ने प्रेमिका की कॉल को टैप कर प्रकाश शुक्ला के लिए जाल बिछाया और उसे गाजियाबाद में मार गिराया।
Atiq Ahmad
उत्तर प्रदेश की धरती पर 40 साल से अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह अतीक अहमद के नाम 100 से अधिक मुकदमे दर्ज है। लूट, रंगदारी, फिरौती, मर्डर आदि आरोपों से घिरे अतीक अहमद ने जो जिंदगी अपराधिक दुनिया में जी है शायद किसी और ने जी होगी। 5 बार विधायक एक बार सांसद बन राजनीति में भी उसका दबदबा खूब था। अतीक समाजवादी पार्टी, बसपा और अपना दल जैसी पार्टियों का नेता था। अतीक के पास करीब 12 हजार करोड़ की संपत्ति थी। अतीक के साथ उसके भाई अशरफ, उसके बेटे और उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन भी अपराध की दुनिया में शामिल थी। लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने कड़ी कार्यवाही कर पहले उसे बेटे असद को इनकाउंटर में ढेर किया। फिर 15 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस हिरासत तीन गुंडों ने अतीक और अशरफ को सरेआम पुलिस हिरासत में गोली मार दी। अतीक पर राजू पाल और उमेश पाल की हत्या के संगीन आरोप थे। अतीक की पत्नी अभी भी फरार है।आज यूपी में अपराधी खौफ में जी रहे है। जान की भीख मांग रहे है।