Garmiyo ke liye Refreshing Drink: लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगी
Garmiyo ke liye Refreshing Drink : गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। और गर्मी अब अपने शबाब पर भी पहुंच चुकी है। शरीर में पानी की कमी का मतलब डिहाइड्रेशन और जान जोखिम में डालना। पानी की कमी से लू लगने की ज्यादा संभावना रहती है। अगर आपको धोखे से भी लू लग जाए तो आपकी जान भी जा सकती है। ऐसे में बेहतर है कि आप गर्मी में लू और धूप की तेज तपिश से बचने के लिए दिन में अधिक से अधिक पानी पिएं साथ ही कुछ रिफ्रेशिंग ड्रिंक का भी सेवन करें। हमने देखा हैं कि लोग जब चिलचिलाती धूप में बाहर जाते है और प्यास लगने पर वो सिर्फ दुकान पर जाकर कोल्ड ड्रिंक या सॉफ्ट ड्रिंक खरीदकर पी लेते है। इससे प्यास तो बुझ जाती है। लेकिन ये ड्रिंक्स शरीर के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है। इसके बारे में आपने सोचा है। लू, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप शुद्ध देशी ड्रिंक का सेवन कर सकते है। इससे आप खुद को तरोताजा भी महसूस करेंगे और नुकसान भी नही पहुंचाएगी। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ अच्छे पेय पदार्थ के बारे में बताने जा रहे है। जिनका सेवन आप गर्मियों के मौसम में कर सकते है।
AAM PANNA
गर्मियों के मौसम में शुद्ध देशी घर का बना आम पन्ना आप पी सकते है। आज भी यह आम पन्ना हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की पहली पसंद है। आप कच्चे आम को उबालकर इसमें जीरा पाउडर और नमक मिलाकर इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। कुछ लोग इसमें थोड़ी सी मात्रा में चीनी भी मिलाते है। ये डीहाइड्रेशन के साथ लू लगने से भी बचाती है। दरअसल इसमें इलेक्ट्रोलाइट ऐसे मिनिरल होते है। जो पानी के साथ मिलकर इसमें तुरंत एनर्जी भर देते है। यही वजह है कि डॉक्टर गर्मियों में लू से बचने के लिए आम पन्ना पीने की सलाह देते है।
NARIYAL PANI
वैसे तो लोग नारियल का पानी पूरे साल पीते हैं। लेकिन गर्मियों के मौसम में नारियल पानी पीना अन्य मौसम की अपेक्षा अधिक फायदेमंद होता है। जब भी आप घर से निकले तो नारियल पानी पीकर निकलें। अगर आप ऑफिस में है तो कोल्ड ड्रिंक्स को इग्नोर कर नारियल पानी का ही सेवन करें। यह शरीर के लिए बहुत अच्छा होता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटी ऑक्सीडेंट, और विटामिन ई की प्रचुर मात्रा होती है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते है। नारियल पानी आपको लू और डिहाइड्रेशन दोनो से बचाएगा।
BEL KA SHARBAT
गर्मी आते ही लोगों को बेल याद आने लगती है। क्योंकि बेल का शर्बत गर्मी के मौसम में संजीवनी का काम करता है। बेल का शर्बत इतना ठंडा होता है। कि आपको गर्मी का अहसास तक नहीं होने देता। मार्केट में जगह जगह आपको बेल के शर्बत की दुकान दिख जायेगी बेल कई समस्याओं जैसे , कब्ज, अपच,और गैस से निजात दिलाती है। आप कोशिश करें कि जब भी आपको गर्मी से परेशानी हो रही हो तो बेल का शर्बत ही पिएं।
SATTU KA SHARBAT
सत्तू जिसे शायद आज की जेनरेशन ना जानती हो ,और जानती भी होगी तो इसके सेवन से परहेज करती होगी। लेकिन उन्हे ये नही पता कि सत्तू वो आहार हैं। जो गर्मी को शरीर से कोसों दूर रखता है। इसलिए सत्तू को सम्पूर्ण आहार कहा जाता है। सत्तू जौ और चना का मिश्रण होता है। यह प्रोटीन , कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है। आप गर्मियों के मौसम में प्रतिदिन एक गिलास पानी ,दो कप सत्तू स्वादानुसार नमक, पुदीना और जीरा पाउडर डालकर इसका सेवन करें। आपको कभी लू की शिकायत नहीं होगी। आप सत्तू को मीठा बनाकर भी खा सकते है। दो कप सत्तू एक गिलास ठंडा पानी थोड़ी चीनी और इलाइची पाउडर डालकर इसे शर्बत के रूप में पी सकते हैं। इससे भूख कम लगेगी। पेट ठंडा रहेगा। सत्तू के सेवन से कब्ज, कफ, पित्त और आखों की रौशनी के लिए काफी फायदेमंद होता है।
NIMBU PANI
गर्मी में प्यास बुझाने का सबसे आसान और अच्छा तरीका है। नींबू पानी, आप जब भी पानी की कमी से जूझ रहे हो , या अधिक प्यास लगी हो तो आप सिर्फ एक गिलास पानी में आधा कटा हुआ नींबू का रस निचोड़कर पी लें। आपकी सारी समस्या दूर हो जाएंगी। नींबू पानी पीने का यह फायदा है कि यह आपके शरीर को पूरे दिन ऊर्जा से तरोताजा रखेगा। आप चाहें तो नींबू की शिकंजी बनाकर भी पी सकते हैं। इसमें विटामिन सी, प्रोटीन और मिनिरल होता है। आप लू से बचे रहेंगे साथ ही आपका पेट भी कम कर सकेगा।
CHHACHH
गर्मी आते ही लोगों के घरों में ठंडी छाछ बनने लगती है। क्योंकि यह शरीर को लगातार डिहाइड्रेड रखती है।इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी 12 का अच्छा स्त्रोत होता है। इसे बनाने के लिए दो कप दही एक गिलास पानी जीरा पाउडर चटकी भरा काला नमक लेकर सभी को अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसका सेवन करें । आप पुदीना भी डाल सकते हैं। छाछ पीने से आप लू से बचे रहेंगे। गर्मियों में आप रोजाना छाछ का सेवन करें।
LASSI
आपने कभी किसी पंजाबी और हरियाणवी को देखा है। कैसे तंदुरुस्त और हट्टकट्टा दिखता है। साथ ही उसका शरीर ऊर्जा से भरा रहता है। ये सब मुमकिन होता है लस्सी से। क्योंकि ये लोग अपने खाने के साथ एक बड़ा सा लस्सी का गिलास रखते थे। जिसे पीने के बाद ये अलग ऊर्जा महसूस करते हैं। तब जाकर पूरे दिन खेतों में लगे रहते हैं। गर्मियों के मौसम में अगर आप लू और डिहाइड्रेशन से बचना चाहते है तो आप रोजाना लस्सी का सेवन करें। लस्सी कई तरह की बनाई जाती है। आप अपने हिसाब से बनाकर पी सकते हैं। इसका फायदा ये है कि लस्सी में दही और पुदीना होता है। जो पेट को ठंडा बनाए रखता है।