Best 5 Mehndi for Hair in Hindi | बालों के लिए पांच सबसे बेहतरीन मेंहदी
Best 5 Mehndi for Hair in Hindi : दोस्तों एक वक्त था जब लोग 60 वर्ष के ऊपर पहुंच जाते थे तब जाकर उनके बाल सफेद होते थे। यह महिला और पुरुष दोनों के साथ होता था। लेकिन आज हम क्या देख रहे हैं। कि युवा अवस्था में ही बाल सफेद हो रहे इसका वाजिब कारण क्या हो सकता यह तो मालूम नहीं है। लेकिन आज कई लोग ऐसे है जो अपने सफेद बालों की समस्या को ठीक करने और बालों को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की मेंहदी का इस्तेमाल करते है। प्रत्येक व्यक्ति सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अलग अलग ब्रांड की मेंहदी का उपयोग करता है। फिर भी उनके बाल कई जगह सफेद दिख जाते हैं। जिससे वो काफी परेशान रहते हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में ये बताने की कोशिश करेंगे कि आपके बालों के लिए सबसे अच्छी मेंहदी कौन सी है। हम आपके लिए 5 सबसे अच्छी मेंहदी की जानकारी लेकर आए है। उससे पहले हम मेंहदी से जुड़ी कुछ अन्य जानकारियां जान लेते है। जो कई लोगो को पता नही होती।
बालों में मेंहदी क्यों लगाते है
मेंहदी लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपने सफेद बालों को छिपा सकते है। साथ ही बालों को मजबूत और शाइन भी बना सकते है।मेंहदी में सिर्फ बालों का कलर करने वाला मिश्रण ही नहीं होता बल्कि कुछ ऐसे पोषक तत्व मिले होते है। जिनसे बाल मजबूत बने रहते हैं। साथ ही बालों का टूटना झड़ना बंद हो जाता है।
मेंहदी खरीदने का सही तरीका क्या है
जब भी आप बाजार से मेंहदी खरीदने जाएं तो उन बातों का विशेष ध्यान दें।
- आप कौन सी मेंहदी लेना चाहते है पहले यह तय कर लें।
- आपके बाल कैसे घुंघराले है , पतले है या फिर मोटे है इसे ध्यान में रखकर ही मेंहदी खरींदे।
- बालों में कौन सी कलर करना है फिर यह तय करें जैसे ब्लैक या बरगंडी।
- हमेशा दुकानदार से अच्छी कम्पनी की ही मेंहदी खरीदें
- जो मेंहदी आपने खरीदी है उससे जुड़ी जानकारी अवश्य पढ़िए।
- मेंहदी की एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें।
- बालों के लिए नेचुरल हीना का उपयोग करें।
बालों के लिए पांच सबसे अच्छी मेंहदी के नाम और उनसे जुड़ी जानकारी
आज कल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। इसलिए लोग अपने बालों को लेकर बहुत सजग रहते हैं। इसलिए वो अपने बालों को आकर्षक और स्टाइलिश रखना चाहते हैं। तो हम उनके लिए टॉप 5 बेस्ट मेंहदी की जानकारी लेकर आए हैं।
बायोटीक बायो मेंहदी
यह एक नेचुरल मेहंदी है। जिसे आम की गिरी, मेंहदी के पत्ते, और अर्जुन की छाल को मिलाकर बनाया जाता है। इसलिए यह बालों के लिए अधिक फायदेमंद होती है। इसे लगाने के बाद बालों का रंग भूरा हो जाता है। जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। साथ ही बालों में प्राकृतिक नमी भी बनी रहती है। इसलिए इसे बेस्ट हेयर ड्राई भी कहते है।
जोवीस हर्बल मेंहदी
जोवीस बालों के लिए सबसे उत्तम और अच्छी मेंहदी है। इसे लगाने के बाद बाल घने और मजबूत बनते है साथ ही बालों की ग्रोथ भी तेजी से होती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे लगाने से बालों का टूटना, झड़ना बंद हो जाता है। इस मेंहदी में ब्राम्ही का उपयोग हुआ जो समय से पहले सफेद बालों को होने से रोकता है।इसे नेचुरल तत्त्वों से मिलाकर बनाया गया है। इसलिए यह बेस्ट हीना हेयर मेंहदी कहलाती है।
वीएलसीसी नेचुरल एंड हर्बल मेंहदी
जो लोग काम उम्र से ही बालों पर मेंहदी लगाने का शौक रखते हैं। और बालों के लिए सबसे अच्छी मेंहदी की तलाश में है। तो उनके लिए वीएलसीसी मेंहदी एक बेस्ट ऑप्शन है। इस मेंहदी को बनाने के लिए शिकाकाई और आंवला का उपयोग किया जाता है। जो बालों को प्राकृतिक तरीके से नेचुरल रखने का काम करती है। साथ ही बालों में ठंडक पहुंचाकर उन्हे रेशमी और मजबूत बनाते है। यह मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मेंहदी में से एक है।
गोदरेज नूपुर मेंहदी
गोदरेज नूपुर मेंहदी आम लोगो से खास लोगों द्वारा सबसे ज्यादा अच्छी और भरोसेमंद मेंहदी है। इसे सभी लोग अधिक मात्रा में इस्तेमाल करते है। यह एक बेस्ट हेयर डाई है। जो ब्राम्ही , भांगराज, आंवला , शिकाकाई जैसी चीजों को मिलाकर बनाई जाती है। यह बालों को टूटने और झड़ने से भी रोकती है। साथ ही बाल घने रहते है इसे लगाने के बाद बालों का रंग ब्राउन हो जाता है।
शाहनाज हुसैन फॉर एवर
इस मेंहदी को प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया जाता है। जो बालों को पोषण देकर स्वस्थ बनाकर अच्छा कलर देने का काम करती है। इस मेंहदी के उपयोग से बाल मजबूत और चमकदार हो जाते है। जो देखने में काफी खूबसूरत दिखते है।
बालों में मेंहदी लगाने का सही तरीका क्या है
कई लोग मेंहदी लगाने के इतने शौकीन है कि वो मेंहदी लाकर जैसे तैसे जल्दी जल्दी लगा लेते है। वैसे आपको बता दें कि मेंहदी लगाना कोई बड़ी बात नहीं है। बस आपको इसे लगाने का सारी तरीका मालूम होना चाहिए। कुछ टिप्स बताए जा रहे है जिसे आप समझ सकते है।
- सबसे पहले आप बालों को अच्छी तरह शैंपू से धो लें।
- बाल इतने साफ होने चाहिए कि उसमे एक भी ऑयल ना हो।
- अब मेंहदी को एक बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद मेंहदी को अपने बालों में खुद लगा लें या दूसरे से लगवा लें। याद रखें मेंहदी की ब्रश का ही इस्तेमाल करें।
- मेंहदी को करीब 30 मिनट तक लगाकर रखें
- जब तक मेंहदी पूरी तरह से सूख ना जाएं तो बालों ना बिल्कुल भी ना धूलें।
- अगर आप पाउडर वाली मेंहदी लगा रहे है तो उसे एक बाउल में रखकर उसमें नींबू और चाय की पत्ती मिला लें। यह बालों के लिए अच्छी होगी।
- इसे आप 45 मिनट तक रख दे। फिर आप इसे बालों पर लगा लें। याद रहे पाउडर वाली मेंहदी को आप रातभर के लिए या फिर 4 घंटे के बाद भी धुल सकते है।
मेंहदी लगाने के फायदे और नुकसान
- मेंहदी के उपयोग से रूसी से छुटकारा पाया जा सकता है।
- मेंहदी बालों को घना, लंबा और मजबूत बनाती है।
- यह ऑक्सीडेटिट तनाव को कम करती है।
- मेंहदी में मिले कई तरह के केमिकल स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है।
- मेंहदी लगाने से सिर की नसें कमजोर हो सकती है और एलर्जी भी हो सकती है।
- खुजली और जलन भी पैदा करती है।