India ke top 5 Village | इंडिया के सबसे अच्छे गाँव कौन से है?
India ke top 5 Village : कहते हैं। भारत की आत्मा गांवों में बसती है। तेजी से होते शहरीकरण ने भले ही हमें प्रकृति से दूर कर दिया हो। लेकिन आज भी भारत में बहुत से ऐसे गांव है। जो आधुनिक चकाचौंध से दूर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और सौंदर्य के लिए जानी जाती है। आपने कई शानदार शहर देखे होंगे। लेकिन भारत के कुछ गांव सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि विश्व जगत में पहचान बना चुके है। दोस्तों बचपन में जब हम अपने दादी या नानी के घर जाते थे। तो वहां की हरियाली और देसी तरीका , खुली हवा , कच्चे मकान, और संस्कृति दिल जीत लेती थी। अगर आपको गांवों में घूमने का शौक है। तो आप बताए गए गांव में साथियों के साथ घूमने जा सकते है। वैसे भारत में 6 लाख से अधिक गांव है। लेकिन हम ऐसे चुनिंदा गांवों को सूची लेकर आए है। जहां आपकी सैर आपको तरोताजा कर देगी। हम आपको इस आर्टिकल में टॉप 5 बेस्ट विलेज के बारे में बताने जा रहे है। जहां आप घूमने जा सकते है।
Poovar, Kerala
Poovar, Kerala भारत के सबसे खूबसूरत गांवों में से एक है। केरल वैसे भी प्रकृति की चादर ओढ़े हुआ है। जहां इसकी खूबसूरती। को देखने के लिए दूर दूर से आते है। आपको बता दें पूवर एक छोटा सा गांव है। जो केरल के तिरवंतपुरम के दक्षिणी सिरे पर मौजूद है। यहां के साफ और सुंदर समुद्र तट पर्यटक को यहां आने के लिए मजबूर कर देते है। आप केरल के पूवर गांव में आकर कई चीजों का अनुभव कर सकते है। जैसे आप बीच पर आराम कर सकते है। नौका का आनंद उठा सकते है। पास में ही अजीमाला शिव मंदिर जा सकते है। दोस्तों पूवर जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और फरवरी महीने में है।
Malana, Himachal Pradesh
भारत के सबसे खूबसूरत गांवों में हिमाचल प्रदेश का मलाणा भी आता है। इस खूबसूरत और रहस्यमई गांव में हर प्रकृति प्रेमी को अपने जीवन में एक बार चक्कर जरूर लगाना चाहिए। इस गांव की खासियत यह है कि इस गांव में कई कबीलों का घर है। जो सिकंदर की सेना के वंशज भी कहे जाते है। यहां के ग्रामीण लोग अपनी रीति रिवाज और परंपराओं को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव रहते है। आप इस गांव में चंद्रखानी के पास राशोल दर्रा और जलमग्न गिर जैसे कई पर्वतारोहण स्थल देख सकते हैं। साथ ही यहां ट्रैकर्स भी ट्रेकिंग करने के लिए बड़ी मात्रा में आते है। इस गांव की यात्रा का सबसे अच्छा समय जून और सितंबर माना गया है।
Landour ,uttrakhand
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि उत्तराखंड का लांडोर गांव सबसे मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड का घर है।यहां आप स्वच्छ और खुली हवा के बीच अपना जीवन काट सकते है। यहां ब्रिटिश के जमाने के कुछ चर्च भी है।जैसे केलॉग चर्च, सेंट पॉल चर्च, और मेथोडिस्ट चर्च है । जहां आपको जरूर जाना चाहिए। लंडोर गांव की यात्रा करने के लिए यहां कई पर्यटक ट्रैकिंग के लिए भी आते है।आप यहां अप्रैल से जून के महीने में आ सकते है।
Mawlynnong , Meghalay
मौलिनोंग गांव भारत के सबसे खूबसूरत और आकर्षक गांवों की श्रेणी में आता है। जो शिलांग से लगभग 90 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है। आपको बता दें कि इस गांव को 2003 में एशिया की सबसे स्वच्छ गांव में सम्मिलित किया गया था।इस गांव से आप प्रकृति के अविश्वसनीय नजारों को भी देख सकते है। इसकी एक खासियत यह है कि आप इस गांव की यात्रा करते समय आप एक टावर की मदद से बांग्लादेश की एक झलक देख सकते है। यहां आप कई सुंदर झरनों में मस्ती कर सकते है। और प्राचीन गुफाओं में भी जा सकते है। यहां कई घने जंगलों का अनुभव भी कर सकते है।यह एडवेंचर एक्टिविटी का अनुभव कराता है। यहां जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और अप्रैल का है।
Mandawa , Rajasthan
मांडवा राजस्थान का एक बेहद ही सुंदर गांव है। जिसे 18वीं शताब्दी में राजस्थानी व्यापारियों के जरिए स्थापित किया गया था। इस गांव में मौजूद हवेली राजस्थान की जीवन शैली का नजारा देख सकते है। यह जगह कई प्रेमियों को आकर्षित करती है। अगर आप भी इतिहास में बेहद रुचि रखते है तो इस गांव में एक बार घूमने जरूर जाएं। इस गांव की खासियत यह है कि यहां जो भी पर्यटक आता है उसे राजस्थानी व्यंजन परोसा जाता है।आप मंडवा की यात्रा अक्टूबर से मार्च के बीच कर सकते है।
Yatra krne ke fayde aur Nuksan
पर्यटन एक बहुत बड़ा उद्योग है। यह ना केवल रोजगार पैदा करता है। बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देता है। वैसे पर्यटन के कई सारे फायदे और नुकसान होते है।
Parytan ke fayde
- पर्यटन धन लाभ लाता है। क्योंकि दुनियाभर के लोग विभिन्न देशों की यात्रा करते है। तो उससे स्थानीय जगह के लोगों को आर्थिक लाभ मिलता है।
- पर्यटन उधोगों को रोजगार प्रदान करता है।
- पर्यटन से देश और राज्य को विकास की गति मिलती है
- निवेशक निवेश कर पर्यटन को बढ़ावा देते है।
- स्थानीय लोगो को रोजगार मिलता है।
Parytan ke Nuksan
- पर्यटन के नाम पर लोग वनों की कटाई करते है। जिससे वातावरण और प्रकृति को नुकसान पहुंचता है।
- इलाके में अधिक भीड़ होने से यातायात प्रभावित होता है।
- छोटे व्यवसाय आगे नहीं चल पाते है। जिससे बेरोजगारी होती है।
- लोग स्थानीय परंपराओं को नजरंदाज करते है।
- लोग पर्यटन के नाम पर नशा करते है। और उस स्थान में गंदगी फैलाते है।
Conclusion
किसी भी देश, स्थान और जगह की यात्रा करना जीवन का एक अभूतपूर्व अनुभव होता है। हर किसी को साल में एक बार घर से दूर किसी ऐसी मन पसंद जगह की यात्रा करनी चाहिए । जिससे उसे खुशी का अहसास हो। हमने आपको इस आर्टिकल में भारत देश के कुछ फेमस गांव बताएं हैं जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते है।