गाय पालन बिजनेस कैसे शुरू करें? Dairy Farming Business Kaise Kare
गाय पालन बिजनेस कैसे शुरू करें ( Dairy farming business Kaise kare) : दोस्तों भारत एक ऐसा देश है। जहां कोई ना कोई पशु और पक्षी हमारे सनातन धर्म से जुड़े हुए है। और हम सभी हिंदू लोग इनका उचित देखभाल भी करते है। यह बात सही है। कि आज के समय में किसानों किसानों की आय सबसे बड़ी चिंता का विषय है। किसान भाई सोचते है कि खेती बाड़ी के अलावा कोई ऐसा काम हो जिससे कुछ और आमदनी कमाई जा सके। इसलिए किसान भाइयों और उन लोगों के लिए जो फार्मिंग के क्षेत्र में बिजनेस करना चाहते है। उनके लिए हम लेकर आए है। Cow farming यानी गाय पालन कैसे करें। क्योंकि गाय ना केवल दूध देती है। बल्कि गोबर भी देती है। जिससे आमदनी अधिक होने की संभावना होती है।
गाय पालन कैसे करें?
अगर आप गाय पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते है। तो आपको उसके बारे में पूरी विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। इसलिए आज हम आपको ये बताएंगे कि प्राचीन काल से चले आ रहे कृषि भूमि में बैलों का कितना अहम रोल रहता है। साथ ही गाय पालन से कितना लाभ मिलता है। दोस्तों गाय पालन के लिए आपके पास एक बड़ी जगह होनी चाहिए। इसके साथ ही उनके चारे के भरण के लिए भी उचित जगह होनी चाहिए। आप 4 से 5 गाय खरीदकर शुरू में गाय पालन कर सकते है। गाय पालन में आपको धूप और छाव जैसी जगह का प्रबंध करना होगा। याद रहे बरसात के मौसम में भी ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे गाय बारिश में अधिक भीगने ना पाए।
गाय की नस्ल का चुनाव कैसे करे?
दोस्तों गाय पालन का बिजनेस अगर आप शुरू करना चाह रहे है। तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप कौन सी नस्ल की गाय पालन चाहते है। वो कितना दूध देती है। और कौन सी नस्ल की गाय अच्छी होती है । इसकी जानकारी नीचे बताई गई है।
Malvi Cow nasal
मालवी नस्ल की गाय का रंग हल्का काला और हल्का सफेद होता है। इनके सिंह काफी नुकीले होते है। ये गाय बहुत सीधी होती है। किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती है। इस नस्ल की गाय दोनो पहर में 8 से 9 लीटर दूध देती है। ये गाय ज्यादातर ग्वालियर में पाई जाती है। आपने किताबों में , या फिर किसी विज्ञापन में देखा होगा। जिस गाय की फोटो छपी होती है। वो यही गाय होती है।
Nagori Cow nasal
नागोरी नस्ल की गाय राजस्थान के चुरू जिले में पाई जाती है। ये प्रतिदिन 5 से 6 लीटर दूध देती है। इनकी ऊंचाई अधिक होती है। और इनके कंधो पर बैलों के तरह कोड होता है।जो इनकी पहचान को दर्शाता है।
Dajjal Cow nasal
इस नस्ल की गाय को भागनारी के रूप में जाना जाता है। दज्जल नस्ल की गाय पंजाब के दारोगाजी खा जिले में पाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि इनमे से कुछ गायों को पहले दारोगाजी खा इलाके में भेजा गया था। तभी इनकी संख्या में वृद्धि हुई। इस नस्ल की गाय दूध उत्पादन ज्यादा करती है।
Gavlav nasal
इस नस्ल की गाय एक दिन में कम से कम 4 से 5 लीटर दूध देती है। इस गाय को सूतपुड़ा नागपुर ग्रामीण क्षेत्र के लोग पालते है। इनका रंग सफेद होता है। उनके कान नीचे की ओर लटके होते है। जब कोई आहट आती है तो ये कान खड़े कर लेते है।
Haryana Cow nasal
इस गाय का दूध उत्पादन बहुत अच्छा माना जाता है। इनका रंग सफेद होता है। ये एक दिन में 8 से 10 लीटर दूध देती है।इनके सिंग बहुत छोटे होते है। ये ज्यादातर सिरसा, गुणगांव, और हरियाणा में पाई जाती है।
गाय का प्रजनन और देखभाल कैसे करे?
गाय का आवास जितना साफ होगा। मच्छर माखियां उतनी कम होंगी। गाय पालन में हमेशा साफ सफाई का ध्यान दें। साथ ही आवास के चारों ओर जालियां लगा दें। जिससे कीड़े मकोड़े ना जा सकें। गाय को बीमार होने से बचाएं। अगर गाय के प्रजनन की बात करे तो गाय सामान्य तौर पर 18 से 21 दिन में गर्म होती है। और वो जोर जोर से आवाज करने लगती है। तब गाय को एक नर बेल से प्रजनन कराया जाता है। इसके बाद वह 250 दिनों बाद एक बच्चे को जन्म देती है। इस बीच वह करीब 7 महीने तक दूध देती है। फिर प्रजनन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
Gaay ka dudh nikalne ki prakriya kya hai
दोस्तों कई बार हमनें देखा है। कि कुछ लोग एक ही तरीके से गाय का दूध निकालते है। गाय का दूध निकालने के लिए सर्वप्रथम अपने हाथ अच्छी तरीके से धोने चाहिए। उसके बाद आप साफ बाल्टी लें, साथ में सरसों का तेल और घी भी ले सकते है। इसके बाद थनों को अच्छे से धुल लें। अब आप अंगूठे का इस्तेमाल कर दूध निकाल सकते है। दूध निकालने की प्रकिया निम्न है।
Machine Ka use karke nikale gaay ka dudh
जो लोग गाय पालन करते है। वो जल्दी दूध निकालने के लिए एक साथ कई गायों के थन में मशीन लगा देते है। और एक बड़े बर्तन में दूध अपने आप मशीन द्वारा निकल जाता है।
Kaise kren gaay ke dudh ki bikri
जो पशुपालक किसान भाई गाय पालन का बिजनेस कर रहे है। तो आप महीने के लाखों रुपए कमा सकते है। आप फुटकर में भी दूध बेचकर पैसे कमा सकते है।इसके आलावा डेयरी जाकर भी दूध सप्लाई करते है। यदि आप 10 गाय को लेकर गाय पालन करते हैं। तो एक गाय 10 लीटर दूध देती है। तो 100 लीटर दूध आपका 50 रुपए के हिसाब से 5000 रुपए का दूध रोजाना कमाई कर सकते है। गाय पालन से एक फायदा ये भी है कि आप दूध के अलावा बायोगैस और गोबर खाद का उपयोग भी ले सकते है।